फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal elections: there may be changes in some wards

निकाय चुनाव: कुछ वार्डों में हो सकती है प्रत्याशियों की मुराद पूरी

Tue, 13 Dec 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: there may be changes in some wards
कासगंज। निकाय चुनाव के वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची पर आई 72 आपत्तियों की सुनवाई पुरी हो गई। प्रशासन ने आपत्तियों का निस्तारण करके जो सूची शासन को भेजी है, उसमें कुछ बदलाव हो सकता है। शासन से मुहर लगने के बाद वार्डों के आरक्षण की नई सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 10 स्थानीय निकाय हैं। इन निकायों के 158 वार्डों के लिए शासन से जो सूची जारी की गई है, उससे दावेदार संतुष्ट नजर नहीं आए। चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदारों ने 72 आपत्तियां दर्ज कराईं। सबसे अधिक 14 आपत्तियां सोरोंजी नगर पालिका में दर्ज हुईं। इसके अलावा कासगंज में 13,गंजडुंडवारा में 10 आपत्ति दर्ज की गईं। नगर पंचायतों में सबसे अधिक 13 आपत्ति पटियाली में दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

वहीं भरगैन व सहावर में 7 -7, सिढ़पुरा में 5, बिलराम में 3, अमांपुर में एक आपत्ति दर्ज कराई गई है। जबकि मोहनपुर नगर पंचायत में एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई। प्रशासन ने निकायों के ईओ के साथ मिलकर इन सभी आपत्तियों का निस्तारण किया। चार दिन की कवायद के बाद यह काम पूरा हो सका। आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रस्तावित सूची में कुछ वार्डों के आरक्षण में बदलाव के संकेत मिले हैं। यदि शासन ने इन बदलावों को मंजूरी दे दी तो चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार बैठे कुछ दावेदारों के सपने पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची पर जो आपत्तियां आई उनका निस्तारण कर दिया गया है। कुछ वार्डों में बदलाव के बाद सूची शासन को भेजी है। शासन से शीघ्र ही अंतिम सूची जारी होगी। अजय श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed