{"_id":"60c0cd198ebc3ef43c0aca49","slug":"municipal-corporation-will-rejuvenate-20-schools-agra-news-agr4950734173","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 स्कूलों का नगर निगम कराएगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 स्कूलों का नगर निगम कराएगा कायाकल्प
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नगर क्षेत्र के करीब 20 स्कूलों में नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराया जाएगा। जिन स्कूलों का विकास कराया जाना है। उनकी टेंडर प्रक्रिया नगर निगम द्वारा पूरी कर ली गई है।
नगर क्षेत्र में संचालित सरकारी स्कूलों की हालत किसी से ढकी छिपी नहीं है। कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है तो कहीं पर रसोई घर नहीं है। इसके साथ ही कई विद्यालयों में शौचालय न होने के साथ ही बाउंड्री जर्जर होने के साथ ही अन्य सुविधाओं का अभाव है। शौचालय न होने की स्थिति में बच्चों के साथ स्टाफ को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसके लिए नगर निगम अधिकारियों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का विकास कराने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम अधिकारियों द्वारा अभी तक 20 विद्यालयों को चिन्हित किया है। जिनमें विकास कार्य के साथ निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है।
इन विद्यालयों का होगा कायाकल्प
प्राथमिक व पूर्व विद्यालय सैलई, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय आसफाबाद, प्राथमिक विद्यालय ठारपूठा, हाजीपुरा, दीदामई, नगला बरी, दीदामई, लालपुर, नगला गुलरिया, आर्यनगर, मथुरानगर, ककरुऊ, दतौजीकलां, सुखमलपुर निजामाबाद, टापाखुर्द, नगला पान सहाय स्थित प्राथमिक व पूर्व विद्यालयों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विकास कार्य कराया जाना है। जिससे बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल मिल सके। जिन विद्यालयों में कार्य कराया जाना है, उनके लिए बजट स्वीकृत करने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा करा दिया गया है। जिससे जल्द से जल्द विकास कार्य हो सकें। -नूतन राठौर, मेयर