फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation will collect tax from dog-cat owners in Agra

Agra: ताजनगरी में कुत्ते-बिल्ली पालने वालों से नगर निगम वसूलेगा टैक्स, डॉग क्लीनिक पर भी लगेगा शुल्क

Tue, 31 May 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 May 2022 12:11 AM IST
सार

ताजनगरी में अब कुत्ते-बिल्ली को पालने का शौक महंगा पड़ेगा। नगर निगम में विदेशी नस्ल और क्रॉस ब्रीड के कुत्ते-बिल्लियों का हर साल रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए 500 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन
Municipal corporation will collect tax from dog-cat owners in Agra
कुत्ता पालना पड़ेगा महंगा

विस्तार

आगरा में कुत्ते और बिल्लियों को पालने वालों को सालाना 500 रुपये का टैक्स नगर निगम को चुकाना होगा। सोमवार को बजट पर आयोजित विशेष सदन ने नगर आयुक्त के इस प्रस्ताव को पारित कर दिया, जिसमें विदेशी नस्ल और क्रॉस ब्रीड के कुत्ते-बिल्लियों का हर साल रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए 500 रुपये जमा करने होंगे। भारतीय नस्ल के कुत्ते के लिए 100 रुपये का शुल्क रखा गया है। डॉग क्लीनिक, पैट शॉप के लिए भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम के बजट पर हुए विशेष अधिवेशन में नगर आयुक्त ने नगर निगम सीमा में शौक और सुरक्षा के उद्देश्य से पाले जा रहे कुत्तों के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क भी तय किया गया है। सदन में पार्षदों के सामने रखे गए प्रस्ताव को कुछ संशोधनों के साथ पारित कर दिया गया। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने रजिस्ट्रेशन शुल्क एक हजार रुपये रखने का प्रस्ताव दिया था, पर पार्षदों ने कहा कि चुनावी साल में श्वान प्रेमियों पर इतना बोझ ठीक नहीं। पहले साल रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया जाए, फिर शुल्क बढ़ा दिया जाए। इस वजह से इस वर्ष के लिए 500 रुपये का शुल्क कुत्ते-बिल्लियों के रजिस्ट्रेशन के लिए तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी                                        - शुल्क
डॉग क्लीनिक                        - 5000 रुपये
डॉग क्लीनिक हॉस्टल के साथ    - 10,000 रुपये
पैट शॉप                               - 3000 रुपये
डॉग ब्रीडर, सेंटर                  -    15,000 रुपये

नियमावली होगी तय

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। हर विदेशी कुत्ते को पूरी वैक्सीन लगी होनी चाहिए। बाहर गंदगी करने से उन्हें रोका जाएगा। पूरी नियमावली अभी तैयार की जानी है।

बीते साल पार्षद का प्रस्ताव हुआ खारिज

शौक के लिए महंगे कुत्ते पालने वालों पर बीते साल पार्षद रवि शर्मा ने टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन तब यह खारिज हो गया। इस बार इस प्रस्ताव पर पार्षद रवि शर्मा ने सदन में कहा कि देर आयद, दुरुस्त आयद। अगर बीते साल ही उनका प्रस्ताव पारित कर दिया जाता तो अब तक कुत्तों की संख्या और उनसे होने वाली व्यवहारिक दिक्कतों, सफाई की योजना बना ली गई होती।

गृहकर में 31 जुलाई तक 10 फीसदी की छूट

बजट पर विशेष अधिवेशन में साल 2022-23 के लिए 13 फीसदी गृहकर लिए जाने और 31 जुलाई तक 10 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पारित कर दिया गया। इसके अलावा रिक्शा, तांगा, बैलगाड़ी, प्राइवेट भारकस पर लाइसेंस शुल्क की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। 

Municipal corporation will collect tax from dog-cat owners in Agra
नगर निगम सदन में बोलते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

केवल आय पर चर्चा कर स्थगित हुआ अधिवेशन

नगर निगम सदन के 28 वें अधिवेशन को शाम को मेयर नवीन जैन ने स्थगित कर दिया। 786 करोड़ रुपये के नगर निगम के बजट पर केवल आय पर चर्चा हो सकी। व्यय और जलकल विभाग के 153 करोड़ रुपये के बजट पर बाद में चर्चा की जाएगी। स्थगित किए गए अधिवेशन की तारीख मेयर ने तय नहीं की है।

पार्किंग का प्रस्ताव शासन ने किया खारिज

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने अधिवेशन में पार्षदों को बताया कि आगरा नगर निगम सदन द्वारा पूर्व में पार्किंग को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने खारिज कर दिया, जिसमें निगम को टैक्स लेने का अधिकार दिया गया था। शासन ने इसे इस तर्क के साथ खारिज किया कि इससे अवैध पार्किंग वैध हो जाएगी और अवैध पार्किंग को प्रोत्साहन मिलेगा। नए सिरे से नगर निगम दूसरा प्रस्ताव बनाकर भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed