फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation sealed four petha factories in Agra

आगरा में पेठा के चार कारखाने सील: कोयला और लकड़ी से जल रही थीं भट्ठियां, 85 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 05 Apr 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

ताज ट्रिपेजियम जोन में कोयला और लकड़ी जलाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद चारों कारखानों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर नगर निगम ने इन कारखानों को सील कर दिया। 

विज्ञापन
Municipal Corporation sealed four petha factories in Agra
पेठा फैक्टरी में कोयले से जलती मिली भट्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर कोयले और लकड़ी से भट्ठियां जलाकर पेठा बना रहे चार कारखानों को नगर निगम ने प्रशासन के साथ मिलकर सील कर दिया। छोटा उखर्रा, राजपुर चुंगी, राजामंडी, किदवई पार्क में अवैध रूप से चलाई जा रही कोयले की भट्ठियों को बंद करने के साथ कारखानों को सील कर दिया गया। इन पर एनजीटी के आदेश के तहत 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन


सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान, एसीएम राजकुमार शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह (रिटायर्ड)  ने राजपुर चुंगी और राजामंडी क्षेत्र में छापा मारा गया, जिसमें पेठा बनाने वाले चार कारखानों को सील किया गया। ताज ट्रिपेजियम जोन में कोयला और लकड़ी जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद चारों कारखानों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। इन चारों से 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर नगर निगम कोष में जमा कराया गया।

विज्ञापन

पॉलिथीन जब्त, जुर्माना किया

वार्ड नंबर 4 सेवला जाट, मधुनगर क्षेत्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर लकी शर्मा के सहयोग से प्रवर्तन दल ने क्षेत्रीय दुकानदारों पर छापा मारकर एक किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक जब्त की। उनसे आठ हजार रुपये प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर और 2200 रुपये का जुर्माना गंदगी करने पर वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू आगरा से हटवाए 76  अतिक्रमण

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने न्यू आगरा थाने से दयालबाग रोड तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान 76 अतिक्रमण हटवाए गए, जिनमें फुटपाथ और सड़क पर रखे 6 खोखे, 46 ठेल धकेल, 10 तिरपाल, 14 काउंटर हटवाए गए। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूला जाएगा और खोखे, काउंटरों को ध्वस्त करा दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed