फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation has started drain cleaning in Agra to prevent waterlogging

Agra News: बिजलीघर और काजीपाड़ा में नहीं होगा जलभराव!, नगर निगम ने नाले में उतारी मशीन; बारिश में मिलेगी राहत

Tue, 07 Jul 2026 01:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 07 Jul 2026 01:06 PM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अनुमति मिलने के बाद आगरा किले के अमर सिंह गेट पर बनी पक्की पार्किंग तोड़कर उसके नीचे से गुजर रहे अंडरग्राउंड नाले की मशीनों से सफाई कराई जा रही है। जिससे बारिश के दाैरान जलभराव को रोका जा सके।  

विज्ञापन
Municipal Corporation has started drain cleaning in Agra to prevent waterlogging
नाले को तोड़ती निगम की जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मानसून की पहली बारिश ने जब बिजलीघर और काजीपाड़ा को पानी में डुबोया, तब नगर निगम के अधिकारियों ने पार्षदों की सलाह पर काम शुरू किया। मानसून की दस्तक के बाद अब जाकर काजीपाड़ा रेलवे पुल के पास नाले के बीच से निकल रही पानी की लाइन हटाने का काम शुरू किया गया, वहीं किले के सामने भूमिगत नाले में डाट तोड़कर अब सफाई के लिए मशीन उतारी गई है। इससे बिजलीघर और काजीपाड़ा क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति मिलने का दावा नगर निगम के अधिकारियों ने किया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने काजीपाड़ा रेलवे पुल से लाइन हटाने और नाले की सफाई का काम एक साथ शुरू किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अनुमति मिलने के बाद आगरा किले के अमर सिंह गेट पर बनी पक्की पार्किंग तोड़कर उसके नीचे से गुजर रहे अंडरग्राउंड नाले की मशीनों से सफाई कराई जा रही है। पार्षद रवि माथुर ने मई में ही नगर आयुक्त को ले जाकर इस नाले में मशीन उतारने का सुझाव दिया था, लेकिन अधिकारियों ने सुना ही नहीं। पानी भरा तब सफाई शुरू कराई गई। 
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नाले के अंदर से निकल रही पानी की लाइन से कचरा, पॉलिथीन फंसने से पानी रुकता था। इसे शिफ्ट किया जा रहा है। एक सप्ताह में दूसरी ओर की लाइन भी शिफ्ट कर दी जाएगी। आगरा किला पर पुराने नाले की डाट तोड़कर भूमिगत नाले में मशीन उतारी गई है। इससे सिल्ट और कचरा निकाला जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने दावा किया कि इन दोनों कामों के बाद बिजलीघर और काजीपाड़ा में जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed