फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation going to build mini riverfront at Hatighat and Balkeshwar on banks of Yamuna in Agra

Agra: हाथीघाट और बल्केश्वर पर बनेगा मिनी रिवरफ्रंट, स्ट्रेची ब्रिज से नए पुल तक होगी लैंड स्केपिंग और पार्क

Wed, 20 Dec 2023 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

आगरा के हाथीघाट और बल्केश्वर पर मिनी रिवरफ्रंट बनेगा। यमुना किनारे स्ट्रेची ब्रिज से नए पुल तक लैंड स्केपिंग और पार्क होगा। 

विज्ञापन
Municipal Corporation going to build mini riverfront at Hatighat and Balkeshwar on banks of Yamuna in Agra
हाथीघाट और बल्केश्वर पर प्रस्तावित मिनी रिवरफ्रंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना किनारे पर नगर निगम हाथीघाट और बल्केश्वर पर मिनी रिवरफ्रंट बनाने वाला है। बुधवार को हाथीघाट पर स्ट्रेची ब्रिज से लेकर नए पुल के बीच लैंड स्केपिंग और पार्क का काम शुरू कराया जाएगा। बल्केश्वर घाट पर 400 मीटर का नया घाट बनाया जाएगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम यमुना आरती स्थल पर सुंदरीकरण के बाद हाथीघाट से लेकर यमुना व्यू प्वाइंट तक हरियाली और लैंड स्केपिंग का काम कराएगा। इसमें कच्चे पाथवे और लाइटिंग कराई जाएगी और 12 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। बुधवार को लैंड स्केपिंग और पार्क के काम को शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


यमुना नदी की तलहटी और किनारों की सफाई के लिए नगर निगम पहले ही 30 सफाई कर्मचारी लगा चुका है, जो नियमित सफाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के किनारे हाथीघाट के साथ बल्केश्वर पर नये घाट का निर्माण किया जाएगा। यहां 400 मीटर का घाट तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाथवे, स्ट्रीट फर्नीचर, टायलेट और लाइटिंग होगी

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि यमुना किनारे घाटों पर पौधारोपण किया जाएगा। हरियाली विकसित की जाएगी। डूब क्षेत्र और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करते हुए हैं पाथे वे, लोगों के लिए स्ट्रीट फर्नीचर आदि की व्यवस्था होगी। उपयुक्त स्थल पर टायलेट की व्यवस्था दी जाएगी। इसके साथ विद्युत सजावट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed