फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation bulldozers demolished 241 encroachments

नगर निगम के बुलडोजर ने ध्वस्त किए 241 अतिक्रमण

Sun, 29 May 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation bulldozers demolished 241 encroachments
आगरा। नगर निगम ने शनिवार को नाई की मंडी पुलिस थाने की मदद से धाकरान चौराहे से नालबंद चौराहे तक (एमजी रोड पर) अतिक्रमण ध्वस्त किए। यहां साइड पटरी पर 19 ठेल, 93 टीन शेड, 70 लोहे के काउंटर, 12 खोखे हटवाए और दुकानों के सामने बने पांच स्थायी रैंप बुलडोजर से तोड़ दिए। इनसे कुल 2.11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को नगर निगम का बुलडोजर बालूगंज से रकाबगंज थाने के पास चला, जिसमें 43 ठेल, 10 टीन शेड, 15 लोहे के काउंटर हटाए गए और 11 स्थायी रैंप ध्वस्त किए। यहां एक किलो पॉलिथीन भी जब्त की गई और 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गंदगी पर दो हजार रुपये और कोयले की भट्ठी जलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। अभियान में सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला, तहसीलदार सदर सीमा भारती, सहायक अभियंता दीपांकर सिंह, एसएफआई योगेंद्र कुशवाह, नायब तहसीलदार रवीश कुमार आदि मौजूद रहे। नगर निगम प्रवर्तन दल ने आईटीआई बल्केश्वर में अवैध टेंपो स्टैंड और वाटरवर्क्स चौराहे पर टेंपो स्टेंड, दो पहिया वाहन स्टैंड को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed