{"_id":"6a245651ce8f33ab1f0725e3","slug":"municipal-corporation-bulldozer-runs-on-illegal-constructions-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, लोगों के हंगामे पर भी नहीं रुकी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, लोगों के हंगामे पर भी नहीं रुकी कार्रवाई
Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
सार
लोगों ने निर्माण हटाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और जेसीबी के आगे खड़े होकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया। हालांकि, टास्क फोर्स और अधिकारियों ने लोगों को नियमों की जानकारी देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
कार्रवाई करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम प्रशासन की टीम ने मोतीलाल नेहरू रोड स्थित पीर कल्याणी क्षेत्र में बुलडोजर की मदद से डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए बुलडोजर के सामने खड़े होकर हंगामा किया, लेकिन नगर निगम की टास्क फोर्स ने अभियान जारी रखा।
अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से नालियों के ऊपर अवैध रूप से रैंप, चबूतरे और बैठने के लिए पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इसके कारण नालियों की नियमित सफाई प्रभावित हो रही थी। वहीं, सड़क की चौड़ाई कम होने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी।क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को बुलडोजर की मदद से नालियों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। कई दुकानों के सामने लगे टिन शेड भी ध्वस्त किए गए।

Trending Videos
कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोगों ने निर्माण हटाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और जेसीबी के आगे खड़े होकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया। हालांकि, टास्क फोर्स और अधिकारियों ने लोगों को नियमों की जानकारी देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सिकंदरा रोड स्थित गुरुद्वारा के निकट संचालित गिर्राज ढाबा के बाहर अवैध रूप से लगाए गए बोर्ड और टिनशेड को भी हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान का नेतृत्व एसएफआई नूपुर ने किया।