फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Munadi before attachment to builder police put notice on the house in agra

Agra: बिल्डर के यहां कुर्की से पहले की मुनादी, पुलिस ने घर पर लगाया नोटिस

Fri, 23 Sep 2022 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 03:10 PM IST
सार

खंदारी स्थित एमीनेंट अपार्टमेंट में पुलिस ने बिल्डर के यहां कुर्की से पहले मुनादी की। बिल्डर पर दुकानों का सौदा कर पेशगी लेने के बाद दूसरे को बेच देने का आरोप है।
 

विज्ञापन
Munadi before attachment to builder police put notice on the house in agra
बिल्डर के यहां कराई गई मुनादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने खंदारी स्थित एमीनेंट अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के मामले में फरार बिल्डर के घर मुनादी कराई। साथ ही कुर्की से पहले नोटिस भी चस्पा किया गया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि अशोक विहार, शाहगंज निवासी धीरज वर्मा ने 26 जनवरी को राजीव नगर निवासी राजीव दीक्षित, सीताराम कॉलोनी निवासी संजय अग्रवाल, एमीनेंट अपार्टमेंट निवासी संजीव अग्रवाल, गुदड़ी मंसूर खां निवासी शाजिया और सिंधी कॉलोनी निवासी सैय्यद जुल्फीकार अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि तान्या इन्फ्रेक्चर ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के राजीव, संजय और संजीव से गुदड़ी मंसूर खां में तीन दुकान का सौदा आठ लाख रुपये में किया था। छह लाख रुपये एडवांस में दे दिए। इसका सात दिसंबर 2017 को इकरारनामा भी कराया था। 
विज्ञापन


 

Munadi before attachment to builder police put notice on the house in agra
नोटिस किया गया चस्पा - फोटो : अमर उजाला
मगर, आरोपियों ने तय समय पर बैनामा नहीं किया। 14 जुलाई 2021 को शाजिया बेगम को बैनामा कर दिया। बैनामे में गवाह के रूप में जुल्फीकार हैं। बिल्डर संजीव अग्रवाल फरार है, जबकि बाकी आरोपियों ने गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। संजीव के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट और कुर्की पूर्व उद्घोषणा का नोटिस जारी किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंचकर मुनादी कराई। नोटिस भी चिपकाया। एक महीने में गिरफ्तार नहीं होने पर घर की कुर्की होगी। कार्रवाई के दौरान एमिनेंट अपार्टमेंट के मैनेजर धीरज शर्मा, पड़ोसी और भाई राजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed