{"_id":"621fd037d48f0a0af1777cf3","slug":"mumbai-to-agra-flight-resumes-after-44-days-agra-news-agr5259671114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से सीधे मुंबई: 44 दिन बाद फिर शुरू हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से सीधे मुंबई: 44 दिन बाद फिर शुरू हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट
Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
सार
आगरा से मुंबई का सफर करने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। 44 दिन बाद इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई से आगरा के बीच फिर से विमान सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा। मुंबई से आगरा के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने 44 दिन के बाद फिर से विमान सेवा शुरू कर दी है। मुंबई से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान का समय 2.55 बजे था, लेकिन यह 25 मिनट पहले ही 2.30 बजे आगरा आ गई। आगरा से मुंबई लौटने का इसका समय दोपहर 3.25 बजे का है। पहले दिन बुधवार को इस उड़ान से 146 यात्री आगरा आए और 116 यहां से रवाना हुए। इंडिगो एयरलाइंस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मुंबई से आगरा के बीच इसका संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरिया हवाई अड्डे पर रही रौनक
बुधवार को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की मौजूदगी से रौनक बनी रही। बेंगलुरु, लखनऊ और मुुंबई के लिए उड़ान के कारण पूरे दिन यात्रियों की आवाजाही बनी रही। मुंबई और आगरा के बीच उड़ान फिर से शुरू हुई तो यहां 146 यात्री मुंबई से आए। केवल आगरा नहीं, बल्कि आगरा के पड़ोसी जिलों मैनपुरी, एटा, इटावा, अलीगढ़ के यात्रियों ने भी मुंबई के लिए उड़ान भरी। दरअसल, पुणे और महाराष्ट्र के शहरों में नौकरी कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कारोबारी इस उड़ान से मुंबई गए।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से बंद रही मुंबई उड़ान सेवा
बीते साल 14 दिसंबर को कोरोना के कारण बंद रही मुंबई उड़ान शुरू हुई थी, लेकिन एक महीने तक संचालित होने के बाद 17 जनवरी को बंद हो गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि मुंबई की उड़ान शुरू हो गई है। पहले दिन अच्छा रिस्पांस रहा। उम्मीद है कि होली तक यह फ्लाइट फुल रह सकती है।
विज्ञापन