{"_id":"626989c6389e242ce24e728c","slug":"mumbai-banaras-summer-special-will-reach-mainpuri-tonight-mainpuri-news-agr5317212174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात जनपद पहुंचेगी मुंबई-बनारस समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात जनपद पहुंचेगी मुंबई-बनारस समर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रेलवे ने मुंबई-बनारस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पहलीबार आज रात जनपद से होकर गुजरेगी। जनपद के दो रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी।
जनपद से होकर गुजरने वाले शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद रेलवे ने इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में साप्ताहिक समर स्पेशल मुंबई-बनारस ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल से बुधवार की रात 10:50 बजे बनारस के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार की रात 9:05 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 9:07 बजे यह मैनपुरी से रवाना होगी।
9:25 बजे यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां से 9:27 पर यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। शुक्रवार को अपराह्न 2:30 बजे यह ट्रेन बनारस से वापस मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 09184 के रूप में रवाना होगी। शनिवार को सुबह 3:48 बजे यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 3:50 बजे रवाना होकर 4:10 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 4:12 बजे मैनपुरी से बनारस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इस प्रकार होंगे समर स्पेशल ट्रेन के फेरे
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि मुंबई बनारस स्पेशल ट्रेन मई 2022 में चार, 11, 18 और 25 मई को मुंबई से रवाना होकर छह, 13, 20 और 27 मई को बनारस पहुंचेगी। इसी प्रकार जून 2022 में एक, आठ और 15 जून को यह मुंबई से रवाना होगी और तीन, 10 और 17 जून को बनारस पहुंचेगी।