फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mulayam Singh Yadav forgot to appeal to make Akhilesh Yadav win in Karhal Rally

UP Chunav 2022: जब अखिलेश को जिताने की अपील करना भूल गए मुलायम सिंह, पर्ची देकर दिलाना पड़ा याद

Thu, 17 Feb 2022 07:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 07:51 PM IST
सार

करहल में मुलायम सिंह यादव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना। 

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav forgot to appeal to make Akhilesh Yadav win in Karhal Rally
करहल में मुलायम सिंह यादव से कुछ कहते हुए धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस चुनाव में पहली बार प्रचार के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने गुरुवार को मैनपुरी के करहल से सपा प्रत्याशी एवं अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे। लंबे समय के बाद चुनावी सभा कर रहे मुलायम सिंह पूरे जोश में दिखाई दिए, लेकिन उनकी आवाज पर उम्र का असर दिखा। अपने संबोधन के दौरान वह अखिलेश को जिताने की अपील करना भूल गए और भाषण को खत्म करने लगे। तभी पास में खड़े धर्मेंद्र यादव को पर्ची देकर उन्हें याद दिलाना पड़ा। 

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी है, किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं। व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार नौजवान, किसान और व्यापारी मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर प्रदेश में खुशहाली आएगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। व्यापारियों को सुरक्षा मिलेगी तथा किसानों को फसल बेचने के अवसर और खाद बीज मिलेगा। जनता की उम्मीदों को समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। 

विज्ञापन

अखिलेश को जिता देना- मुलायम

जब मुलायम सिंह यादव अपने भाषण को खत्म करने लगे तो मंच पर खड़े धर्मेंद्र यादव ने उनके कान में कुछ कहा और पर्ची दी। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मुस्कराते हुए कहा कि सपा प्रत्याशियों को जिताना है। बाद में बोले अखिलेश यादव को भारी मतों से जिता देना। मेरी भावना का मान रखना। मुलायम सिंह का संबोधन खत्म होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे और पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed