फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mulayam Singh Yadav and Akhilesh will meet SP workers in Mainpuri

मैनपुरी में आज एक साथ पिता-पुत्र: मुलायम सिंह यादव और अखिलेश करेंगे सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Thu, 14 Apr 2022 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 10:16 AM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद हैं। उनके पुत्र अखिलेश यादव करहल से विधायक बने हैं। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार दोनों एक साथ मैनपुरी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav and Akhilesh will meet SP workers in Mainpuri
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करहल से विधायक अखिलेश यादव आज मैनपुरी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सपा प्रमुख दोपहर को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। अखिलेश यादव के साथ उनके पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी आ रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



सपा संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम 13 अप्रैल शाम को मिला है। वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद हैं। जबकि अखिलेश यादव करहल से विधायक बने हैं। सपा प्रमुख करहल से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने आए थे। इसके बाद वह गुरुवार को मैनपुरी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed