फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mulayam's niece could not feed Kamal in SP's stronghold

मुलायम की भतीजी सपा के गढ़ में नहीं खिला सकीं कमल

Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mulayam's niece could not feed Kamal in SP's stronghold
मैनपुरी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव समाजवादी पार्टी के गढ़ में भाजपा का कमल नहीं खिला सकीं। सैफई परिवार की बेटी की हार से जहां सपाई खेमे में खुशी है तो वहीं भाजपा नेता मायूस है। संध्या को सपा प्रत्याशी ने 1907 वोटों से करारी शिकस्त दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद हैं। चार में से तीन विधानसभा सीटों पर सपा काबिज है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भी वर्ष 1991 से सपा का कब्जा है। सत्ता में काबिज भाजपा अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कमल खिलाना चाहती है। इसलिए सपा से बगावत करने वालीं मुलायम की भतीजी को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन संध्या जीत दर्ज नहीं कर सकीं। उन्हें सपा समर्थित प्रत्याशी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सपाई खुश हैं, कि संध्या की हार से उनकी अध्यक्ष के पद पर दावेदारी नहीं रही। वहीं भाजपाई मायूस हैं कि अब उन्हें संध्या मजबूत दावेदार तलाशना पड़ेगा।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed