फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mukhyamantri arogya swasthya mela on womens day 2020

महिला दिवस पर अनूठे अंदाज में मनेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला, मां-बेटियों को मिलेंगे उपहार

Sat, 07 Mar 2020 05:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
mukhyamantri arogya swasthya mela on womens day 2020
womens day - फोटो : Amar Ujala
आगरा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक माह के रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस रविवार को आठ मार्च है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
विज्ञापन


यूं तो आरोग्य मेले का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा न करके इन मेलों का उद्घाटन वहां पर मौजूद वरिष्ठ एएनएम से कराया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस दिन जन्म लेने वाली बेटियों को कपड़े और उनकी मां को पोषणयुक्त आहार उपहार में दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक विजय विश्वास पंत ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र भेजा है। आगरा के सीएमओ मुकेश वत्स ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यह होगा खास

विश्व महिला दिवस पर इस मेले को मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, समानता और निजता के अधिकार को लेकर समर्पित किया गया है। मेले में महिलाओं विशेष रूप से किशोरियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, माहवारी स्वच्छता, पोषण में भेदभाव और निजता जैसे मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। 

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता द्वारा स्टॉल लगाकर कैल्शियम और ऑयरन टेबलेट का मुफ्त वितरण किया जाएगा। साथ ही मेला स्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीकारण, स्तनपान, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, पोषण की जानकारी दी जाएगी। 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी या नर्स द्वारा मुख कैंसर, स्तन कैंसर, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि के संभावित मरीजों की जांच भी की जाएगी। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में ओपीडी के साथ ब्लड प्रेशर, मौसमी बुखार, टीबी, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, मलेरिया, डेंगू की जांच के साथ ही उपचार की भी सुविधा है। 

टीके भी लगाए जाते हैं

यहां पर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक टीके लगाए जाने की भी व्यवस्था है। मरीजों को संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी भी दी जाती है। गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की भी जांच की जाती है, साथ ही संस्थागत प्रसव के लाभों की भी जानकारी दी जाती है। 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी दी जाती है, साथ ही पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का भी वितरण किया जाता है। तंबाकू सेवन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। 

सीएमओं ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed