फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukesh Saini who belongs to Agra died in road accident at Tank crossing in Mathura

Agra: बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे, घर पहुंची मौत की खबर, मच गई चीख-पुकार

Thu, 27 Apr 2023 07:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 07:55 AM IST
सार

आगरा निवासी मुकेश सैनी अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने मथुरा गए थे। वहां सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।मौत की खबर घर पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Mukesh Saini who belongs to Agra died in road accident at Tank crossing in Mathura
मथुरा में सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस व एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मुकेश सैनी की मथुरा में टैंक चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने परिचित अधिवक्ता के साथ स्कूटी पर बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे। घर पर उनकी मौत की खबर पहुंची। खबर सुन घर में चीख-पुकार मच गई। मुकेश चेन कारीगर थे।
विज्ञापन


भगवती विहार, बोदला बिचपुरी रोड के रहने वाले मुकेश सैनी (45) घर में ही चेन बनाने का काम करते थे। उनके भाई मेघराज ने बताया कि मुकेश के दो बेटियां अंजलि और चंचल व 15 साल का बेटा अंकित है। बेटी अंजलि की शादी को लेकर काफी दिनों से भाग दौड़ कर रहे थे। उनके मथुरा में रहने वाले परिचित अधिवक्ता ने मथुरा में लड़का बताया था। लड़का देखने के लिए ही स्कूटी से मथुरा गए थे।
विज्ञापन

घर में एकमात्र कमाने वाले थे मुकेश  

कैंट चौराहे पर कार की टक्कर से उनके साथी अधिवक्ता घायल हो गए, जबकि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। शाम को पुलिस ने हादसे की खबर दी तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता का रोरोकर बुरा हाल है। बेटियां सुध बुध खो बैठी हैं। मुकेश ही घर में एकमात्र कमाने वाले थे। वह मजदूरी पर चेन का काम करते थे। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed