फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muharram 2021: tazia procession not to be allowed in agra

मुहर्रम: ताजनगरी में इस बार भी नहीं निकाले जाएंगे ताजिये के जुलूस, ऑनलाइन होंगी मजलिसें

Tue, 10 Aug 2021 03:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 03:45 PM IST
सार

मुहर्रम का चांद सोमवार को दिखाई नहीं दिया। अब मोहर्रम की शुरुआत 11 अगस्त से होगी।

विज्ञापन
Muharram 2021: tazia procession not to be allowed in agra
मुहर्रम 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामिक कैलेंडर के पहले दिन बुधवार से मुहर्रम की शुरुआत होगी। आगरा के इमामबाड़ों में अलम सजाने के साथ ही जरी (स्थायी ताजिये) भी रखे जाएंगे। मुहर्रम के 10 दिन तक शिया समुदाय के लोग मातम करेंगे। इस दरम्यान निकाह समेत अन्य शुभ कार्य नहीं होंगे। इस बार भी ज्यादातर इमामबाड़ों में ऑनलाइन मजलिसें होंगी। 

विज्ञापन


मुहर्रम का चांद सोमवार को दिखाई नहीं दिया। अब मोहर्रम की शुरुआत 11 अगस्त से होगी। इसी दिन इस्लामिक कैलेंडर का पहला दिन भी होगा। अंजुमन ए पंजेतनी के मीडिया प्रभारी अमीर अहमद एडवोकेट ने बताया कि शाहगंज के चिल्लीपाड़ा, लोहामंडी के इमामबाड़ों में साफ सफाई के बाद अलम सजाए गए हैं। इस बार भी ताजियेदारी नहीं होगी। 
विज्ञापन


जिन इमामबाड़ों में जरी (ताजिए का मॉडल) स्थायी रूप से हैं, उनकी जियारत की जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण केवल 50 लोगों को ही मजलिसों में शिरकत करने की इजाजत है। बुधवार से ही शिया समुदाय में मातम का दौर शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ सिराज कुरैशी ने बताया कि ताजियों के जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, लेकिन शहर में कुछ घरों में स्थायी ताजिये हैं, जिनकी मोहर्रम के दौरान जियारत की जाएगी। फातिहा पढ़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुहर्रम की सातवीं से ताजियेदारी की शुरुआत की जाती है, लेकिन यह सिलसिला पिछले साल से ही बंद चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed