फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mudiya saints will held shobha yatra in govardhan in mathura

Mathura: महामंत्र का जाप कर मुड़िया संतों ने कराया मुंडन, गोवर्धन में 13 जुलाई को निकालेंगे शोभायात्रा

Mon, 11 Jul 2022 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 12:59 PM IST
सार

गोवर्धन में 13 जुलाई को मुड़िया संत पारंपरिक शोभायात्रा निकालेंगे। इसे लेकर संतों ने तैयारियों शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
mudiya saints will held shobha yatra in govardhan in mathura
मुड़िया संतों ने कराया मुंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में महामंत्र जप के साथ मुंडन कराकर मुड़िया संत तैयार हैं। 13 जुलाई बुधवार को चकलेश्वर के राधा श्याम सुंदर मंदिर से मुड़िया संत वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य करते पौराणिक मुड़िया शोभायात्रा मानसी गंगा की परिक्रमा को निकलेंगे। 

विज्ञापन


मुड़िया पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पूज्यपाद सनातन गोस्वामी की याद में 13 जुलाई बुधवार की सुबह 10 बजे चकलेश्वर के राधा श्याम सुंदर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास महाराज के निर्देशन में वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति नृत्य करते हुए शोभायात्रा मानसी गंगा की परिक्रमा लगाते निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


मंदिर में सनातन की गुरु शिष्य परंपरानुसार रामकृष्ण दास अनुयायी शिष्यों को गुरु दीक्षा ग्रहण कराएंगे। मुड़िया शोभायात्रा से पहले सोमवार को महंत राम कृष्ण दास के निर्देशन में हरेकृष्ण, हरेराम नाम का जप कर मुड़िया संत सिर मुड़ाकर शोभायात्रा के लिए तैयार हैं। मंदिर में दिल्ली हरियाणा, राजस्थान, विहार, मध्यप्रदेश से महंत के शिष्य गोवर्धन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुड़िया संत रामकृष्ण दास ने बताया कि सोमवार को महामंत्र जाप के साथ संतों ने मुंडन कराया है। 13 जुलाई की सुबह शिष्यों को गुरु दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसके बाद 10 बजे मुड़िया यात्रा निकाली जाएगी।

राधाकुंड में भी संतों ने कराया मुंडन 

 प्राचीन परंपरा में मुड़िया शोभायात्रा से पूर्व सोमवार को संतों ने मुंडन कराया। 13 जुलाई को महाप्रभु जी मंदिर से निकलने वाली मुड़िया शोभायात्रा में रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के निशान चिन्ह शामिल होंगे। मुंडन कराने के बाद शाम को गायन मंडली के साथ अधिवास कीर्तन हुआ। मंगल कलश व अधिवास कीर्तन के साथ मुड़िया शोभायात्रा की तैयारी शुरू हो गई।



रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास ने बताया कि जब सनातन गोस्वामी के ठाकुर जी की नित्य लीला पहुंचने की सूचना मिली तो रघुनाथ दास गोस्वामी अपने संत और शिष्यों के निशान चिन्ह लेकर मुड़िया यात्रा में शामिल हुए। आज भी गायन-वादन के साथ राधाकुंड से निशान चिन्ह पहुंचते हैं। 13 जुलाई को राधाकुंड से करीब दस बजे संतों की टोली रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के निशान, पताका, खोल, मृंदग, मजीरा, करताल, झांझ लेकर महाप्रभु जी मंदिर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed