{"_id":"603cc8ca3b8e5850b87a9875","slug":"muder-in-only-50-rupees-firozabad-police-arrests-accused-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: महज 50 रुपये के लिए की गई थी विजयपाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा तो हैरान रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: महज 50 रुपये के लिए की गई थी विजयपाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा तो हैरान रह गए सभी
Mon, 01 Mar 2021 04:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Mar 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सात दिन पहले हत्या के मामले में वांछित विरमानंद को खैरगढ़ थाना पुलिस ने प्रतापपुरा चौराहे के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि विरमानंद ने महज 50 रुपये के लिए विजयपाल की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि विगत 22 फरवरी की शाम खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी विजयपाल की हत्या गला दबाकर कर दी गई थी। विजयपाल की मां की तहरीर पर खैरगढ़ पुलिस ने विरमानंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को पुलिस ने विरमानंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विरमानंद ने बताया कि विजयपाल से उसका 50 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई हो गई थी और उसने विजयपाल का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह था मामला
फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली गांव में 22 फरवरी को विजयपाल नामक एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बिरमा और विजयपाल दोनों आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले विजयपाल ने बिरमा से कुछ पैसे उधार लिए थे। ज्यादा पैसे तो उसने दे दिए, लेकिन केवल 50 रुपये बाकी रह गए थे। जिसको देने में विजयपाल आनाकानी कर रहा था। 22 फरवरी को शराब पीकर दोनों के बीच विवाद विवाद हुआ और बिरमा ने विजयपाल का गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।