{"_id":"610cf8af204424659b0f62df","slug":"mr-universe-vicky-bhardwaj-offer-worship-at-chintaharan-mahadev-temple-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मिस्टर यूनिवर्स विक्की भारद्वाज ने किए चिंताहरण महादेव के दर्शन, बॉडी बिल्डिंग जीत चुके हैं कई खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मिस्टर यूनिवर्स विक्की भारद्वाज ने किए चिंताहरण महादेव के दर्शन, बॉडी बिल्डिंग जीत चुके हैं कई खिताब
Fri, 06 Aug 2021 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:24 PM IST
सार
दिल्ली निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर विक्की भारद्वाज बॉडी बिल्डिंग में अब तक कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर विक्की भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में दिल्ली से आए अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर एवं मिस्टर यूनिवर्स विक्की भारद्वाज ने अपने परिवार के साथ चिंताहरण महादेव मंदिर के दर्शन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विक्की भारद्वाज ने बताया कि सावन में ब्रज मंडल के मंदिरों सहित बाबा चिंताहरण महादेव के दर्शन कर हृदय प्रफुल्लित हो गया, जो रस ब्रज की रज में है वो और कहीं नही है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर ने बताया कि वर्ष 2016 में यूएसए में हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने मिस्टर एटलस का खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं वर्ष 2018 में आयोजित हुई चैंपियनशिप में बाबा वर्ल्ड मिस्टर यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विक्की भारद्वाज ने कड़ी मेहनत से दुनिया के कई खिताब देश के नाम किए हैं। वह मिस्टर यूनिवर्स और अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग के अंतरराष्ट्रीय कोच भी हैं। इनके स्टूडेंट्स देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विक्की भारद्वाज द आयरन क्लब जिम के माध्यम से भी रोजाना हजारों युवाओं को सुडौल शरीर बनाने के लिए टिप्स देते रहते हैं। ब्रज दर्शन करने आए मिस्टर यूनिवर्स ने बताया कि बाबा चिंताहरण महादेव की कृपा से आगामी समय में वह दुनियाभर के नामचीन खिताब हासिल कर देश का गौरव बढ़ाएंगे। यह उनका मुख्य उद्देश्य है।