{"_id":"5e5640c18ebc3ef391430b4b","slug":"mpb-beat-sexual-offences-accused-in-dauki-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने दी दुष्कर्म के आरोपी को सजा, निर्वस्त्र कर लगाई पिटाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने दी दुष्कर्म के आरोपी को सजा, निर्वस्त्र कर लगाई पिटाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 26 Feb 2020 03:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में डौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़कर लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पीटने के साथ उसे निर्वस्त्र भी कर दिया गया था। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि वीडियो उन्होंने देखा नहीं है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डौकी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 23 फरवरी की शाम खेत में गई थी। वहीं गांव के ही एक युवक ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर देवर और अन्य लोग आ गए। आरोप है कि लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की।
सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद दुष्कर्म के आरोपी युवक की पिटाई और इस दौरान उसे निर्वस्त्र करने का एक वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मामले में एसओ डौकी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो देखकर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।