फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP SP Singh Baghel demanded money from Union Minister of State for Commerce and Industry Anupriya Patel

Agra: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से बोले एसपी सिंह बघेल, बहन अपने पल्लू की गांठ खोल आगरा के लिए भी पैसे दे दें

Tue, 07 Jun 2022 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 01:25 PM IST
सार

स्टेकहोल्डर आउटरीज कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के अधिकारियों ने भारत-यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए करार की जानकारी दी और निर्यात में बढ़ोतरी की संभावनाएं बताईं।

विज्ञापन
MP SP Singh Baghel demanded money from Union Minister of State for Commerce and Industry Anupriya Patel
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से निर्यातकों के सामने निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। पहली बार सरकार ने करार करने के बाद पूरे देश के निर्यातकों को उनके शहर जाकर इसका फायदा उठाने की पहल की है। 10 लाख नए रोजगार इससे सृजित हो सकते हैं, वहीं निर्यात में हमारी हिस्सेदारी बढ़ सकती है। यह बातें सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आगरा में आयोजित स्टेकहोल्डर आउटरीज कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


हरीपर्वत स्थित होटल में हुए कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के अधिकारियों ने भारत-यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए करार की जानकारी दी और निर्यात में बढ़ोतरी की संभावनाएं बताईं। कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने चुटीले अंदाज में आगरा की आवाज वाणिज्य राज्यमंत्री के सामने उठाई।

विज्ञापन

बहन, अपने पल्लू की गांठ खोलकर कुछ पैसे दे देना

एसपी सिंह बघेल ने अनुप्रिया पटेल से कहा कि उत्तर प्रदेश के उद्योग स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन आगरा के उद्योग बीमार हैं। हमारी बहन (अनुप्रिया पटेल) अपनी साड़ी के पल्लू की गांठ खोलकर आगरा के उद्योग के लिए कुछ दे देंगी तो सेहत सुधर जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जो अपने घर का पर्यावरण ठीक नहीं करते, वह शहर, देश के पर्यावरण पर याचिकाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के गिनाए फायदे

केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री ने कहा कि आगरा में लेदर फुटवियर, हैंडीक्राफ्ट, कालीन, फिरोजाबाद के कांच उद्योग से जुड़े निर्यातक इन करार का फायदा उठाएं। केंद्र सरकार हर जिले को निर्यात का केंद्र बनाने के लिए सहयोग करेगी। हरीपर्वत स्थित होटल में हुए कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के अधिकारियों ने भारत-यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए करार की जानकारी दी और निर्यात में बढ़ोतरी की संभावनाएं बताईं। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से निर्यात का रास्ता जाता है। केंद्रीय विधि राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने इस मौके पर कहा कि निर्यात में जो कानून आड़े आ रहे हों, वह बताएं, उनका मंत्रालय उन्हें हटा देगा या सरलीकरण कर देगा। ऐसे 1500 कानून अब तक हटाए हैं। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि पहली बार है, जब सरकार नीति बनाकर उनकी जानकारी भी दे रही है ताकि असल हकदारों को उसका फायदा पहुंचे। 

आगरा में स्थापित किया जाए आर्टिजन स्कूल

बघेल ने वाणिज्य राज्यमंत्री से आगरा में आर्टिजन स्कूल या यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की ताकि कारीगरों का हुनर निखर सके। उन्होंने कहा कि देश में जाति आधारित व्यापार हैं। लकड़ी, जूता, बर्तन, सब्जी, मार्बल हैंडीक्राफ्ट, कांच आदि का काम पीढ़ी दर पीढ़ी चल रहा है। उद्योगों के विकास का पहिया न रुके इसके लिए योजनाओं के सरलीकरण के साथ आगरा की फाइलों का निस्तारण जल्द करा दें। प्रदेश में कानून व्यवस्था और बिजली के कारण उद्योगों के लिए यह स्वर्णिम युग है। 

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ये होगा फायदा

भारत सरकार के व्यापार विभाग के संयुक्त सचिव अनंत स्वरूप ने भारत-यूएई एवं ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर कहा कि इससे निर्यातकों को फायदा होगा। आयात पर 5 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। इससे उद्यमी खुलकर आयात कर सकते हैं, वहीं यूएई के जरिए दुनिया के कई बाजारों का रास्ता खुलता है।  यह करार दुनिया में सबसे कम 88 दिनों में होने वाला करार है। सीएलई के अध्यक्ष संजय लीखा ने सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर निर्यात के लक्ष्य को इसके जरिए पूरा करने की उम्मीद जताई।

ये रहे मौजूद

संयुक्त सचिव डॉ. के रेड्डी, ज्वाइंट डीजीएफटी अमित कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह, सीएलई कार्यकारी निदेशक आर पन्नीरसेल्वम, सहायक निदेशक आरके शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, नेशनल चैंबर अध्यक्ष शलभ शर्मा, निर्यातक गोपाल गुप्ता, राजीव वासन, जितेंद्र त्रिलोकानी, लघु उद्योग भारती से दीपक अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजीव बंसल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed