फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Ramshankar Katheria cuts cake of shape of Parliament

सांसद ने जन्मदिन में संसद आकृति का काटा केक, क्यों छिड़ी बहस, देखें तस्वीर

Fri, 21 Sep 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 21 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
MP Ramshankar Katheria cuts cake of shape of Parliament
संसद की आकृति का केक काटते सांसद रामशंकर कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया फिर से चर्चा में आ गए हैं। पिछली बार अपने जन्मदिन पर अपनी आरती उतरवाने वाले कठेरिया ने इस बार अपनी पत्नी मृदुला कठेरिया के साथ मिलकर संसद की आकृति वाला केक काट कर नये विवाद को जन्म दे दिया है। संसद की आकृति वाला केक काटने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सपा ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

 

कठेरिया ने शुक्रवार को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोहितम ब्लड बैंक के सहयोग से उनके आवास खंदारी कैंपस पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने मिलकर केक भी काटा। यह केक संसद की आकृति का था। काफी बड़े केके पर तिरंगा भी लहरा रहा था।

विज्ञापन

 

मगर, केक काटने से पहले इस पर से तिरंगा हटा दिया गया था। संसद की आकृति के सामने कारों का काफिला भी खड़ा हुआ दर्शाया गया है। यह केक सांसद और उनकी पत्नी ने मिलकर काटा। इस पर तमाम लोगों ने आपत्ति व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी यह फोटो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों की प्रतिक्रिया है कि इस तरह का केक नहीं काटा जाना चाहिए। संसद भारत देश की आत्मा है। यह मान और सम्मान का प्रतीक है। इधर, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा है कि संसद की आकृति का केक काटना लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। सपा इसका पुरजोर विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed