फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mp Raj Kumar Chahar Demands To Power Minister Farmers electricity bills

भाजपा सांसद की ऊर्जा मंत्री से मांग, बारिश-ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मिले बिजली के बिल में राहत

Mon, 16 Mar 2020 11:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Mar 2020 11:28 AM IST
सार

किसानों को बिजली के बिलों में मिले रियायत

विज्ञापन
Mp Raj Kumar Chahar Demands To Power Minister Farmers electricity bills
सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र लिखकर किसानों से बिजली बकाया भुगतान में छह महीने की रियायत देने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों पर किसानों के शोषण करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सांसद ने पत्र में लिखा है कि ओलावृष्टि और बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। पशुओं के चारे तक के लाले हैं। ऐसे करीब 28 हजार किसान हैं, जो सरकारी मदद की आस में हैं। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी किसानों से बिजली बकाए का जबरन वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


छह महीने तक किसानों से बकाया भुगतान वसूला न जाए और ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाए। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि किसानों से जबरन वसूली करने वाले सपा-बसपा मानसिकता वाले अधिकारियों को चिह्नित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किरावली के 33 गांवों में अधूरा फसल नुकसान का वास्तविक आकलन
एक तरफ बारिश किसानों के जख्म कुरेद रही है, दूसरी तरफ खेतों में बर्बाद फसलों का आंकलन अधूरा है। जिले में 40 हजार से अधिक किसानों को सर्वे और मुआवजे का इंतजार है। मुआवजा वितरण के लिए शासन पैसा दे चुका है, लेकिन सर्वे के इंतजार में किसानों को नहीं मिला।

मुख्य सचिव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ओलावृष्टि का मुआवजा वितरण शुरू नहीं करने पर एडीएम वित्त रमेश चंद्र से नाराजगी व्यक्त की। 48 घंटे में पैसे बांटने के आदेश दिए। 24 घंटे खत्म हो चुके हैं। इधर, फसलों में हुए नुकसान का राजस्व विभाग वास्तविक आंकलन नहीं कर सका।

एडीएम वित्त रमेश चंद्र ने कहा कि आंकलन हो चुका है, सिर्फ लाभार्थियों की सूची नहीं बनी। जैसे ही सूची बन जाएगी, उसे कृषि विभाग के पोर्टल पर डाला जाएगा। फिर ई-पेमेंट के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में पैसा पहुंचने लगेगा। 

किरावली क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। यहां 33 गांव में 35 से 50% तक फसल बर्बाद हुई है। राज्य किसान सलाहाकार समिति के सदस्य बंगाली बाबू अरेला ने बताया कि लेखपाल गांव में सर्वे करने नहीं आए। घर बैठे सर्वे रिपोर्ट बन रही हैं। बरौली अहीर के 25 से अधिक गांव में भारी नुकसान हुआ है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed