फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Hema Malini performed worship in Radharaman temple vrindavan in mathura

Vrindavan: सांसद हेमा मालिनी ने राधारमण मंदिर में किया देहरी पूजन, निकुंज महोत्सव का लिया आनंद

Thu, 07 Jul 2022 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 03:06 PM IST
सार

श्रीराधारमण मंदिर के निकुंज सेवा महोत्सव में रसाल कुंज में विराजित होकर ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को दर्शन दिए। रसाल कुंज को फल और सब्जियों से सजाया गया। 

विज्ञापन
MP Hema Malini performed worship in Radharaman temple vrindavan in mathura
राधारमण मंदिर में विराजमान ठाकुरजी, देहरी पूजन करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर में ग्रीष्मकालीन निकुंज महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव का आनंद लेने पहुंचीं सांसद ने सेवायत श्रीवत्स गोस्वामी के आचार्यत्व में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देहरी पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत मूल पाठ, श्रीचैतन्य भागवत, विष्णु सहस्त्रनाम, नारायण कवच आदि का भी पूजन किया। 

विज्ञापन

फल और सब्जियों से सजाई गई रसाल कुंज

श्रीराधारमण मंदिर के निकुंज सेवा महोत्सव में रसाल कुंज में विराजित होकर ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को दर्शन दिए। रसाल कुंज में बनी प्रभु की फूल बंगला झांकी में 11 प्रकार की सब्जी एवं फलों का प्रयोग कर भाव स्वरूप सेवा में अर्पित किए गए। ब्रज के प्रख्यात फूलबंगला कलाकारों द्वारा बैंगन, टिण्डा, नीबू, भिंडी, करेला, कुदू्र, सेब, केला, अनन्नास, अनार आदि फलों और सब्जियों से रसाल कुंज सजाई गई। 

विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन पर जमकर झूम भक्त

मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन पर श्रद्धालु बेसुध होकर झूमे। सांसद हेमा मालिनी भी भक्ति भावना में तल्लीन नजर आईं। निकुंज महोत्सव में बरस रहे आनंद रस से हर भक्त अपने आप को धन्य महसूस कर रहा था। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि एक करोड़ देवताओं के रूप में स्थित एकादश रुद्र में दशम् रूद्र कहे जाने वाले शर्वा रुद्र द्वारा ठाकुर राधारमण लाल की निकुंज सेवा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed