फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Hema Malini met the victims of Mathura tank accident said- financial assistance will be given

Mathura Tank Collapse: मथुरा टंकी हादसे के पीड़ितों से मिलीं सांसद हेमा मालिनी, बोलीं- दी जाएगी आर्थिक सहायता

Tue, 16 Jul 2024 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

मथुरा की आवासीय कॉलोनी में पानी की टंकी अचानक ढह गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोगों के घायल हुए। इस हादसे को लेकर सांसद हेमा मालिनी आज पीड़ित परिवारों से मिलीं। उन्होंने आश्वसन दिया कि जिन-जिन के मकानों में नुकसान हुआ है, उनकी आर्थिक सहायता की जाएगी। 

 

विज्ञापन
MP Hema Malini met the victims of Mathura tank accident said- financial assistance will be given
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की कृष्ण विहार कॉलोनी में हुए टंकी हादसे के बाद सांसद हेमा मालिनी मंगलवार को पीड़ितों से मिलने पहुंची। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस ठेकेदार ने टंकी का निर्माण किया था, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


 सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि एक गिरफ्तारी हो चुकी है। दो अन्य को भी जल्दी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे में जिन-जिन मकानों का नुकसान हुआ है। उनके स्वामियों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। हादसे में मृत दो महिलाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी से इलाके के लोगों ने कहा कि 30 जून को यह घटना हुई थी। 15 दिन हादसे को बीत चुके हैं। अभी तक इलाके में जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। पेयजल की किल्लत है। पीएनजी और विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। इस पर सांसद ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed