फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moving Up Roadways Bus Catches Fire on the Agra-Kanpur Highway

आगरा-कानपुर हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, मची चीख-पुकार

Sun, 20 Jan 2019 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Moving Up Roadways Bus Catches Fire on the Agra-Kanpur Highway
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में रविवार को आगरा-कानपुर हाईवे पर औरैया डिपो की चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सवारियां नीचे उतरने को गेट की ओर दौड़ पड़ी। 
विज्ञापन


बस में एक यात्री का बैग जल गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया। आग की सूचना पर सीओ सदर सहित काफी फोर्स पहुंचा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।  
विज्ञापन


औरैया डिपो की बस इटावा से करीब 50 सवारियों को लेकर आगरा की ओर जा रही थी। बस जैसे ही गांव इंदुमई के पास पहुंची थी इसी दौरान इंजन के पास से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। इस पर यात्रियों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी यात्री सुरक्षित उतरे

चालक ने ब्रेक लगाए तो यात्री तेजी से बस से उतरने लगे। चालक-परिचालक के साथ यात्रियों और राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बुझ नहीं पा रही थी। 

सूचना मिलते ही एसडीएम शिकोहाबाद जैनेंद्र सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, एसएचओ शिकोहाबाद लोकेश भाटी, थाना मक्खनपुर के एसएसआई अनिल कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी फिरोजाबाद और शिकोहाबाद से मौके पर पहुंची।

करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग से पंजाब से अपने भाई वीर सिंह के साथ इटावा स्थित ससुराल आए हरगोविंद का बैग और उसमें रखा सामान जल गया। चालक श्यामाचरन निवासी लीटेपुरा बकेबर इटावा ने बताया बस में आग शार्ट सर्किट से लगी थी। 

दूसरी बसों को रोककर यात्रियों को किया रवाना  

बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस के इंजन में आग लगने के कारण खड़ी रही। लेकिन सीओ सदर अजय सिंह चौहान, पुलिसकर्मियों ने इटावा की ओर से आ रही बसों को रोककर सभी यात्रियों को रवाना किया।  

औरैया डिपो की बस में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधा घंटे में आग को बुझा लिया। डीजल टैंक तक आग नहीं पहुंची ये अच्छा रहा। यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया था।  
जशवीर सिंह, चीफ फायर ऑफीसर फिरोजाबाद  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed