फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moving Car Caught Fire In Mathura crime news

Mathura News: आग का गोला बनी चलती कार, लोगों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरातफरी

Mon, 22 Aug 2022 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 01:44 PM IST
सार

मथुरा में हाईवे पर चलती कार में अचानक आग गई। उसमें सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार गुरुग्राम से छतरपुर जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Moving Car Caught Fire In Mathura crime news
कार से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटों को देख कार सवार हड़बड़ा गए और चलती कार से छलांग लगा दी। इसके बाद कार में लगी आग और भी तेज हो गई। कार सवारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मथुरा में थाना हाईवे के नवादा के पास चलती एसयूवी कार में आग लग गई।  उससे पहले सवारों ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। कार सवार गुरुग्राम से छतरपुर जा रहे थे। कार में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कार में आग से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने दमकल को बुलवाकर आग पर काबू पाया जा सका। वहीं कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इसके चलते हाईवे पर एक साइड वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि कार को हाईवे से हटवाकर मार्ग सुचारू कराया। घटना रविवार की देररात करीब 2 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed