{"_id":"5f65e0a32dd30e05110b53c6","slug":"moving-car-caught-fire-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: सड़क पर आग का गोला बनी चलती कार, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: सड़क पर आग का गोला बनी चलती कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 19 Sep 2020 04:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव उसमानपुर में शनिवार को बूढ़ी गंगा पुल के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। कार रोककर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। इस पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी नसीम मंसूरी पुत्र शम्मी की बिस्किट बेकरी है। वह शनिवार को तकादा करने अपनी कार से क्षेत्र में गए हुए थे। जब गांव उसमानपुर बूढ़ी गंगा पुल के समीप जब कार पहुंची तो इसी बीच उसमें धुआं उठने लगा और आग लग गई।
विज्ञापन
कार चला रहे नसीम मंसूरी ने कार रोक दी और खिड़की खोलकर बाहर निकल गए। इस बीच कार से और तेज लपटें उठने लगीं। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। इस घटना से कार स्वामी घबराया गया। आसपास के लोग भी कार में आग लगती देख मदद को रुक गए थे।
विज्ञापन
थाना सिकंदरपुर वैश्य प्रभारी दशरथ सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। वाहन स्वामी द्वारा कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है।