{"_id":"5db1e2c08ebc3e0148605319","slug":"moving-car-catch-fire-on-agra-fatehpur-sikri-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-सीकरी हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे बच्चों समेत आठ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-सीकरी हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे बच्चों समेत आठ लोग
Fri, 25 Oct 2019 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
इसी कार में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-सीकरी हाईवे पर गुरुवार की शाम एक स्कार्पियो आग का गोला बन गई। इसमें छह बच्चों समेत कुल आठ लोग सवार थे। सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार में आग लगने से हाईवे पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
भरतपुर के वीर नारायन गेट निवासी राजेश शर्मा स्कार्पियों से परिवार और दोस्त बच्चों के साथ किरावली आए थे। कार बलदेव सिंह चला रहा था। लौटते समय कार जैसे ही आगरा सीकरी मार्ग पर विधापुर गांव के समीप पहुंची। अजानक इंजन से धुआं उठता दिखा।
इस पर चालक ने कार साइड में रोकी। उसने उतरकर जैसे ही बोनट खोला। कार में आग लग गई। यह देख कार में बैठे बच्चे घबरा गए। कार में आग लगी देख राजेश और चालक ने सभी बच्चों को जल्द से बाहर निकाला।

कार में ये लोग थे सवार
कार में हरमन, गुरुवर सिंह, संधू, हिमांशु, हर्षवर्धन नवदीप कौर बैठी थीं। सभी लोग आनन-फानन में कार से बाहर निकले। वहीं कार में आग लगने की सूचना पर चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह भी पहुंच गए।
उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 12वें माइलस्टोन पर बुधवार रात करीब एक बजे लखनऊ की ओर से आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे कार चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी पाकर डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार जलकर राख हो गई।
बताया गया कि निशांत गर्ग पुत्र वीके गर्ग निवासी शास्त्रीपुरम, आगरा लखनऊ की ओर से आ रहे थे। नगला बीहड़ के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। चालक ने गाड़ी साइड में लगा कर भागकर जान बचाई।