{"_id":"615cb6888ebc3eab7d383bca","slug":"motor-cycle-rally-for-restoration-of-old-pension-agra-city-news-agr5104292144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को निकाली मोटर साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को निकाली मोटर साइकिल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पैंशनर्स अधिकार मंच ने जीआईसी मैदान से एमजी रोड होते हुए कलक्ट्रेट तक मोटर साइकिल रैली निकाली। कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। पेंशन बहाली, ग्रेड-पे में सुधार सहित विभिन्न संवर्गों की समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई।
सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान से मोटर साइकिल रैली शुरू हुई। यह कलक्ट्रेट तक गई। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह चौहान, प्रांतीय सरंक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा, मजीद खां, पीडब्ल्यूडी के विशाल अग्रवाल और कलक्ट्रेट के नरेंद्र भारद्वाज ने एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर शासनादेश का पालन कराने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। विभिन्न संवर्गों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। 28 अक्तूबर को जिले के सभी विभागों के कर्मचारी कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। अधिकार मंच के जिला महासचिव चौ. खजान सिंह व अध्यक्ष राकेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। रैली में कर्मचारी नेता रवि कुमार, महेश चंद, ऋषि तोमर, सुनील कुमार, अनिल नौहवार, अमर सिंह चौधरी, विनोद कुमार, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।