फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother test positive for Covid-19 after the death of Corona infected daughter in mainpur

मैनपुरी: कोरोना संक्रमित बेटी की मौत के बाद मां की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इलाका सील

Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
सार

  • महमूदनगर में जिलाधिकारी ने पुलिसबल के साथ किया भ्रमण 
  • संक्रमित महिला के घर से एक किमी के दायरे का इलाका सील

विज्ञापन
Mother test positive for Covid-19 after the death of Corona infected daughter in mainpur
डीएम ने किया इलाके का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के महमूदनगर निवासी कोरोना संक्रमित किशोरी की मौत के बाद अब उसकी मां में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके चलते एक बार फिर शहर का बाजार पूरी तरह से सील कर दिया गया। महमूदनगर की एक किलोमीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र में किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन

 
किशोरी की मां के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय फोर्स के साथ शहर में पहुंचे और संक्रमित महिला के घर से एक किमी के दायरे में आने वाले इलाके को पूरी तरह सील करा दिया।
विज्ञापन



इस इलाके में आने वाले शहर के मुख्य बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। जिलाधिकारी ने इस इलाके के लोगों को निर्देश दिए कि कोई भी घरों से बाहर न निकले। घर से बाहर निकलने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र एक दिन ही मिल सकी राहत 

शहर के मुख्य बाजार सोमवार को ही चौथे लॉकडाउन की शर्तों के अनुसार खोले गए थे। मंगलवार की दोपहर बाद फिर से बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। जिससे एक बार फिर से बाजारों में सन्नाटा छा गया। 

ये इलाके रहेंगे सील 
- आगरा रोड पर सिटी पोस्ट ऑफिस से ज्योंती तिराहा तक 
- सिटी पोस्ट ऑफिस से घंटाघर चौराहा तक 
- घंटा घर चौराहे से बड़े चौराहे तक 
- बड़े चौराहे से करहल गेट चौकी तक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed