फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother, son dies due to electric shock in agra

एटा: बेटे को लगा बिजली का करंट, बचाने को दौड़ी बूढ़ी मां, दोनों की दर्दनाक मौत

Wed, 24 Jul 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mother, son dies due to electric shock in agra
रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
खंभे से सपोर्ट तार में उतरे करंट से मां, बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मां बेटे की एक साथ हुई मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। 
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी रामबेटी (75) पत्नी ज्ञान सिंह सुबह पशुओं को दूसरी जगह पर बांधने के लिए ले जा रही थी। उसी समय पशु के गले में पड़ी लोहे की जंजीर बिजली के खंभे में लगे सपोर्ट तार (खेंच) में उलझ गई। 
विज्ञापन


लोहे की जंजीर छूते ही रामबेटी करंट की चपेट में आ गई। रामबेटी की चीख पुकार सुनकर उसका बेटा इन्द्रवीर (50) मौके पर पहुंच गया और मां को करंट से बचाने के लिए पकड़कर खींचने लगा। इसके चलते वह भी करंट की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। एक साथ हुई मां बेटे की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खंभे में करंट उतरने की बात कही। वहीं घटना की जानकारी पाकर जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर का इकलौता चिराग था इंद्रवीर
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे इन्द्रवीर के तहेरे भाई देव सिंह ने बताया कि मृतक इंद्रवीर अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उस पर ही पूरा परिवार निर्भर था। करंट से हुई इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से सदमे में डूबा हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed