फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother scolded 9th class student hanged her after death shocking truth came in front of police 

आगरा: मां ने डांटा तो 9वीं क्लास की छात्रा ने लगा ली फांसी, मौत के बाद पुलिस के सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई 

Sat, 09 Apr 2022 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 12:11 PM IST
सार

कहते हैं मां-बाप की डांट किस्मत वालों को ही नसीब होती है, लेकिन आगरा में सामने आई एक घटना में मां की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
mother scolded 9th class student hanged her after death shocking truth came in front of police 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह मां से छिपकर मोबाइल चला रही थी। मां ने देखने पर डांट लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर ही उसने फांसी लगा ली। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि किशोरी की मां कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हैं। वह पति से अलग किराये के मकान में रहती हैं। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने आठवीं की परीक्षा दी थी। अब कक्षा नौ में आई थी। वह हर समय मोबाइल चलाती थी। इस पर उन्होंने उसे मोबाइल देना बंद कर दिया। 

विज्ञापन

किशोरी ने खुद खरीदा था मोबाइल 

किशोरी ने अपने रुपये जोड़े। इसके बाद मोबाइल ले आई। इस बारे में मां को नहीं बताया। वह मोबाइल को घर में छिपाकर रखती थी। मां और भाइयों के घर से जाने पर निकालती थी। शुक्रवार शाम को मां दुकान से घर आई। बेटी के पास मोबाइल देख लिया। इस पर उसकी डांट लगा दी। बाद में दुकान पर चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात तकरीबन साढ़े नौ बजे घर लौटकर आई। कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी बेटी ने नहीं खोला। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला तो बेटी फंदे से लटकी थी। इस पर उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रात तकरीबन दो बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मां के टूट गए सपने

मां ने बताया कि बेटी को किसी तरह एक-एक पाई जोड़कर पढ़ा रही थीं। बेटी भी लगन से पढ़ाई कर रही थी। उन्हें लग रहा था कि बेटी उनके सपने पूरे करेगी। बेटे मजदूरी करते हैं। मगर, यह नहीं सोचा था कि डांटना उन्हें जिंदगी भर का गम दे जाएगा। बेटी आत्मघाती कदम उठा ले लेगी। मां को परिवार के लोग संभाल रहे हैं। उन्हें समझा रहे हैं। मां बार-बार एक ही बात कह रही हैं कि उनसे भूल हो गई। बेटी चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed