{"_id":"599a9bbf4f1c1b6b5c8b45cb","slug":"mother-of-woman-in-agra-ruined-house-of-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ रहने को राजी हुए दंपति, लड़की की मां ने ये कहकर फिर बिगाड़ दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ रहने को राजी हुए दंपति, लड़की की मां ने ये कहकर फिर बिगाड़ दिया घर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में समझौते की राह पर आगे बढ़े दंपति के रिश्ते में लड़की की मां ने जहर घोल दिया। उसके व्यवहार से दोनों एक बार अलग होने की कगार पर पहुंच गए। काउंसलर्स ने दंपति को समझा बुझाकर साथ रहने के लिए मना लिया था। इसी बीच पहुंची युवती की मां ने किए कराए पर पानी फेर दिया।
बताया गया है कि आगरा पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में हरीपर्वत क्षेत्र का एक मामला पहुंचा। एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती की शादी तीन साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र के युवक से हुई थी। एक साल तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा।
एक दिन विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई और वहीं कामकाज करने लगी। जब पति को पता चला तो उसने एतराज जताया। एतराज पर युवती की मां एक समाजसेवी संगठन की महिलाओं के साथ उसके बेटी की सुसराल पहुंच गई। हंगामा करते हुए दामाद की पिटाई कर दी। इसके बाद युवती की मां ने महिला थाने में शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया।
विज्ञापन
काउंसलिंग में दंपति ने अपनी-अपनी बात काउंसलर्स के सामने रखी। काउंसलर्स के समझाने पर पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। इसी बीच महिला की मां पहुंच गई ओर केंद्र पर ही बोली, ऐसे लोगों से हमें रिश्ता नहीं रखना। अब जो भी होगा कोर्ट में ही होगा। यह कहते हुए महिला अपनी बेटी को साथ लेकर चली गई।