फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother left newborn baby girl at hospital

नवजात बच्ची की चीख ने झकझोरा लोगों का कलेजा, रुला देगी इसकी कहानी

Sat, 04 Aug 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Aug 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
mother left newborn baby girl at hospital
जिला अस्पाल में नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मथु्रा में एक मां अपनी नवजात बच्ची को जिला अस्पताल में छोड़ गई। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में जब बच्ची रोई तो स्टाफ को खबर हुई। उसकी मां की तलाश हुई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरा अस्पताल छान मारा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अब अस्पताल प्रशासन बच्ची को शिशु सदन भेजने की तैयारी कर रहा है। 

शुक्रवार की सुबह में जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड का सन्नाटा एक बच्ची के रोने से टूटा। वार्ड में मौजूद लोगों ने देखा तो एक पलंग पर नवजात बच्ची रो रही थी। नवजात भूखी थी।

वार्ड में मौजूद लोगों ने सोचा कि इसकी मां कहीं गई होगी, अभी आ जाएगी। लेकिन काफी देर तक भी कोई नहीं आया। लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल के स्टाफ को दी।  अस्पताल की इमरजेंसी से स्वास्थ्य कर्मी आ गए।

बच्ची को महिला अस्पताल में बच्चों की केयर यूनिट में भेज दिया गया। इस बीच बच्ची की मां की तलाश होती रही। लेकिन कोई पता नहीं चला। माना जा रहा है कि बच्ची को उसकी मां यहां छोड़ गई होगी।

जिला अस्पताल के डॉक्टर केके माथुर ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची का वजन 2700 ग्राम है। बच्ची को शिशु सदन में भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed