{"_id":"5e6a25228ebc3ea821030bb2","slug":"mother-died-during-some-man-beat-son-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मंदिर में शराब पीने से रोका तो घर पर हमला, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मंदिर में शराब पीने से रोका तो घर पर हमला, महिला की मौत
Fri, 13 Mar 2020 10:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना हरीपर्वत के नगला छिद्दा में बुधवार को 60 वर्षीय विमला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के मंदिर में शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने घर पर हमला बोल दिया था। इसमें ही विमला देवी की जान चली गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
नगला छिद्दा स्थित बापू नगर में महादेव मंदिर है। मोहल्ले के तोताराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ लोग मंदिर में नशेबाजी करते हैं। बुधवार को वह हाथरस गए थे। उनके बेटे राजकुमार ने मंदिर में शराब पीने का विरोध किया।
शाम को मोहल्ले के सनी, विमल, खचेरू और राजेंद्र के अलावा आठ लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। हमले में पत्नी विमला देवी (60) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि तोताराम की तहरीर पर बलवा, गालीगलौज, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें विमला देवी पर हमले का आरोप लगाया है।
घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई है। इसमें नजर आ रहा है कि महिला घर के गेट पर बैठी हुई है। उनके बेटे मंगल से लोग झगड़ा कर रहे थे। यह देखकर विमला देवी दहशत में आ गईं। उनकी हालत बिगड़ गई थी।
उन्हें परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विमला देवी को हृदय संबंधी बीमारी थीं। कुछ देर पहले बेटा उन्हें दवा दिलाकर आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय में संक्रमण से होना आया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।