फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother commit suicide with three innocents in Agra

घर में फंदे पर लटके मिले मां और तीन बच्चों के शव, गांव में फैली सनसनी

Sun, 23 Dec 2018 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Dec 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Mother commit suicide with three innocents in Agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव नगला गड़रिया में बेहद परिवार की महिला और तीन बच्चों के शव घर में ही फंदों पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


एक ही साड़ी के टुकड़े कर चारों फंदे बनाए गए थे। रविवार दोपहर महिला का पति के साथ झगड़ा हुआ था। शाम साढ़े चार बजे उसकी सास खेत से लौटी तो बंद मकान में चारों के शव लटके देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि महिला ने बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। महिला के पति, ससुर और सास फरार हो गए हैं। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं।

पति से हुआ था झगड़ा

किसान प्रमोद कुमार निषाद की पत्नी ममता (30) और तीन बच्चों बेटी जुनू (5), बेटे रंजीत (3), अजीत (4 माह) के शव घर के अंदर बरामदे में लटके थे। जाल से साड़ी के टुकड़े बांधकर तीन फंदे बनाए गए थे। इन पर बच्चों के शव लटके थे। 

कमरे के गेट पर कुंडे से एक और फंदा लटका था। इस पर ममता का शव लटका था। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे ममता और प्रमोद में झगड़ा हुआ था। इसका शोर पड़ोसियों तक पहुंचा था। इसके बाद प्रमोद, उसका पिता जगदीश और मां बाहर चले गए थे। 

साढ़े चार बजे जगदीश की मां लौटी तो उसने ही शोर मचाया कि अंदर घर में लाशें लटकी हैं। ये खिड़की से नजर आ रही थीं। पड़ोसी मेन गेट और कमरे के गेट को तोड़कर अंदर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने से पहले ममता की सास भी फरार हो गई। 

छह साल पहले हुई थी शादी

ममता और प्रमोद की शादी छह साल पहले 30 मई 2012 को हुई थी। ममता फिरोजाबाद के गढ़ी मोहम्मदपुर के पहाड़पुर की थी। उसके पिता का कहना है कि दहेज में प्रमोद को बोलेरो कार भी दी थी। शादी में 20 लाख खर्च किए थे।

ममता के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया। प्रमोद उसे बेल्टों से पीटता था। वह फोन पर रो-रोकर सारी बातें बताती थी। कई बार वह ममता को साथ ले गए थे लेकिन प्रमोद यह कहकर ले आता था कि  अब कभी उसे नहीं पीटेगा।

एसपी पूर्वा नित्यानंद राय ने बताया कि महिला और तीन बच्चों के शव घर में ही लटके मिले। महिला के ससुरालीजन फरार हो गए हैं। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed