फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother and son arrested for murder of watchman in agra

Agra: बेटे ने की पिता की हत्या, मां ने शव ठिकाने लगाने में की मदद, पुलिस ने खुलासा कर दोनों को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 10:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 10:05 PM IST
सार

थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुए चौकीदार हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटे ने चाकू से पिता की हत्या की थी। 

विज्ञापन
mother and son arrested for murder of watchman in agra
चौकीदार हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुई फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मां को पीटने पर बेटे ने चाकू से पिता की हत्या की थी। बेटे को पुलिस से बचाने के लिए मां ने शव छिपाने में मदद की। मगर, पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच कर दोनों को पकड़ लिया। बेटे के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाह ने बताया कि वीरपाल मूलरूप से हरदोई का रहने वाला था। 20 साल से आगरा में रह रहा था। सिकंदरा के गांव महल में हाईवे स्थित डीडी सिंघल के फार्म हाउस में रहता था। रात में चौकीदारी करता था। दिन में फैक्टरी में काम करने जाता था। 
विज्ञापन


22 जून को उसकी पत्नी गीता ने पति के 19 जून से लापता होने की शिकायत थाना में की। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। 23 जुलाई को वीरपाल का शव मिला था। शव को कंबल लपेटकर फेंका गया था। उसकी हत्या की गई थी। कंबल घर का ही था। इससे पुलिस को शक किसी जानकार पर ही था। इस मामले में मृतक के बेटे अमन ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में पत्नी से करता था मारपीट 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विवेचना में पता चला कि वीरपाल शराब पीता था। नशे में पत्नी गीता, बेटे अमन सहित अन्य के साथ मारपीट करता था। इससे सभी परेशान थे। 19 जून को अमन और वीरपाल के बीच मारपीट हो गई। अमन ने वीरपाल पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। गीता और अमन ने वीरपाल के शव को कंबल में लपेटने के बाद रस्सी से बांध दिया। इसके बाद नाले के पत्थर को हटाकर डाल दिया। 

तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद बंशी विहार, दहतोरा में किराये के मकान में रहने लगे। पुलिस को पहले दिन से ही किसी करीबी पर शक था। इस पर पुलिस नजर रख रही थी। मकान बदलने पर शक पुख्ता हो गया। अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने सच उगल दिया। 

आरोपी ने बताया कि पिता मां को पीट रहे थे। इस पर उसे गुस्सा आ गया। पिता पर चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। मां को लगा कि वो जेल चला जाएगा। इसलिए उन्होंने शव छिपाने में मदद की। शव ज्यादा दूर नहीं ले जा सकते थे। इसलिए घर के पास ही नाले में फेंक दिया। मगर, शव से दुर्गंध आने पर लाश बरामद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed