फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother and child dies during delivery at private hospital

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल बंद कर डॉक्टर फरार

Wed, 12 Sep 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 12 Sep 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
mother and child dies during delivery at private hospital
अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन
एटा शहर के प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो डॉक्टर नर्सिंग होम में ताला जड़कर फरार हो गया। सूचना पाक पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। पीड़ित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

       
मंगलवार सुबह नगर के महाराणा प्रताप नगर स्थित जेपीएन नर्सिंग होम पर सदर तहसील क्षेत्र के गांव मरथरा निवासी रानी 22 पत्नी सतेन्द्र और नवजात की प्रसव के बाद मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची को पुलिस को मृतक रानी के पति सतेन्द्र ने बताया कि वो अपनी पत्नी को लेकर सोमवार देर रात नर्सिंग होम पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। सुबह पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान पत्नी की हालत खराब होने की बात कही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम बंद कर डॉक्टर फरार

पत्नी को रेफर करने के लिए चिकित्सक से कहा तो मना कर दिया गया। मगर कुछ देर बाद चिकित्सक ने एक एम्बुलेंस को बुलाया। हमें कुछ भी बताए बिना पत्नी और बेटे के साथ उसमें बैठा दिया। जब तक हम कुछ भी समझ पाते। उससे पहले एम्बुलेंस चालक पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचा, जहां बताया गया कि जच्चा और बच्चा की मौत हो गई है। 

जच्चा और बच्चा की मौत की खबर से सतेन्द्र बिलख बिलख कर रोने लगा। मौके पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम से जच्चा और बच्चा को लेकर चिकित्सक के नर्सिंग होम पर पहुंचे। इससे पहले चिकित्सक घर और नर्सिंग होम पर ताला लगाकर फरार हो गया। 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझाबुझाकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम ले आए। कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति सतेन्द्र ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed