फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother and child death after delivery at home in etah

घर पर प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 08 Jan 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
mother and child death after delivery at home in etah
Dead Body

एटा जिले में घर पर हुए प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतका के भाई ने थाना सकरौली में दर्ज कराई है।

विज्ञापन

  
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला गोपाल निवासी विनीता (25) की शादी चार साल पहले थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला गंगा निवासी रिंकू के साथ हुई थी। सोमवार शाम को घर पर ही विनीता ने एक नवजात बेटे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद विनीता और उसके बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही मायके वालों को हुई तो वे रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। वहीं जच्चा और बच्चा की मौत के बाद ससुरालीजन उनके शवों को छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

घटना की जानकारी मृतका के भाई जितेंद्र सिंह ने थाना सकरौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने मृतका के पति रिंकू, ससुर रिसालसिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शासन स्तर से सुरक्षित प्रसव कराने के लिए लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसमें प्रसूता का प्रसव अस्पताल में कराने के लिए कहा जाता है। इसके बाद भी ग्रामीणों क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को परिजन अस्पताल नहीं ले जाते हैं। सकरौली क्षेत्र में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के बाद लोग तरह तरह की बातें कह रहे हैं। 

कुछ लोग मृतका के ससुरालियों को जानकारी का अभाव बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए महिला को अस्पताल तक नहीं ले जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed