{"_id":"5d583f518ebc3e89936a7196","slug":"mosquito-problem-in-mainpuri-mainpuri-news-agr401359771","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से पनप रहे मच्छर, फॉगिंग तक नहीं कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से पनप रहे मच्छर, फॉगिंग तक नहीं कराई गई
विज्ञापन
चांदेश्वर मंदिर के पास खाली पड़े प्लॉट में जलभराव में पनपते मच्छर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मलेरिया विभाग और नगर पालिका की उदासीनता मलेरिया के मरीजों को बढ़ावा दे रही है। बारिश के कारण शहर में जलभराव है। जिम्मेदारों से न तो एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है और न ही फॉगिंग। नतीजतन मच्छरों के पनपने से मलेरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
बारिश के कारण घनी बस्ती के बीच खाली प्लाट और सड़कों पर भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर पालिका और मलेरिया विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य तक नहीं कराया गया है।
जिला अस्पताल में एक सप्ताह में 362 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। इसमें 12 मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। वहीं निजी डॉक्टरों के यहां बड़ी संख्या में मलेरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम के लिए जो पंफ्लेट छपवाए हैं, उसमें लिखा हुआ है कि घरों के पास गंदा पानी एकत्रित न होने दें। ठहरे हुए पानी में ही मच्छर पनपते हैं, लेकिन नगर पालिका के ही वार्डों में जगह-जगह घरों के पास बस्ती वाले क्षेत्र में जलभराव है। बिना तालाब के ही खाली प्लाटों में पानी एकत्रित है।
नगर की सड़कों पर नालियां न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। आखिर ऐसे इलाकों को जलभराव से निजात कौन दिलाएगा। वहीं नगर पालिका ने कुछ स्थानों पर फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का दावा किया है। हालांकि इसकी पुष्टि स्थानीय लोग नहीं कर रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह का कहना है कि नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर पालिका को केमीफोस दवा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त फॉगिंग का कार्य नगर पालिका को स्वयं करना है। नगर पालिका उनसे जो भी सहयोग मांगेगी दिया जाएगा।
नगर में जगह-जगह जलभराव है। नगर पालिका द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जब तक जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिलती तब तक मच्छरों का प्रकोप नहीं रुक सकता।=विजय पाल, राजीव गांधी नगर
नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर पालिका को उपाय करने चाहिए। नगर पालिका द्वारा जो व्यवस्था की जा रही है वह उचित नहीं है। जब तक वृहद रूप से रोकथाम नहीं की जाती तब तक रोग बढ़ते रहेंगे। -उदयवीर सिंह, नगला रते
नगर में जगह-जगह जलभराव है। नगर पालिका नालियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। नालियां टूटने के कारण खाली प्लाटों में पानी एकत्रित हो रहा है। कई जगह तो लोगों ने नालियों पर ही अतिक्रमण कर रखा है। इससे जलभराव हो रहा है और मच्छर पनप रहे हैं। -जितेंद्र सिंह, चांदेश्वर रोड
नगर पालिका प्रशासन ऐसी जगह पर छिड़काव करा रहा है जहां सफाई पहले से ही है। जहां गंदगी और जलभराव है उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब तक जरूरत वाले स्थानों पर रोकथाम नहीं होगी तब तक मरीज बढ़ते रहेंगे।
-ओमकार सिंह, वंशीगोहरा
नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए छिड़काव और फॉगिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए लिपिक अरुण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर रोज फॉगिंग और छिड़काव के साथ रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
-लालचंद्र भारती, ईओ पालिका