फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mosquito outbreak: 6 dengue and 9 malaria patients found in Agra danger increasing in these areas

मच्छरों का प्रकोप: आगरा में डेंगू के 6 और मलेरिया के 9 मरीज मिले, इन क्षेत्रों में बढ़ रहा खतरा

Fri, 06 Sep 2024 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 08:40 AM IST
सार

आगरा में मच्छरों का डंग लोगों को डेंगू और मलेरिया दे रहा है। कुछ क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव नहीं होने से मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Mosquito outbreak: 6 dengue and 9 malaria patients found in Agra danger increasing in these areas
जमा पानी पर मंडराते मच्छर।

विस्तार

आगरा में एंटी लारवा का छिड़काव और फॉगिंग की खानापूर्ति से मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इनके काटने से डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में डेंगू के 6 और मलेरिया के 9 नए मरीज मिले हैं। इनमें से डेंगू का एक मरीज जयपुर के अस्पताल में भर्ती है। अब डेंगू के 13 और मलेरिया के 16 मरीज हो गए हैं
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जीवनीमंडी निवासी 28 साल के युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत खराब होने पर ये जयपुर में इलाज करा रहा है। इसके अलावा एत्मादपुर में 10 साल का बच्चा, खंदौली में 4 साल का बच्चा, दयालबाग में 69 साल के बुजुर्ग, पश्चिमपुरी में 29 साल की महिला और देवरी रोड निवासी 20 साल के युवक में डेंगू मिला है। मलेरिया के नौ मरीज मिले हैं। ये खेरिया मोड़, दहतौरा, दौरेठा, बरौली अहीर में दो, न्यू आगरा, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी में मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



40 के घरों में मिला मच्छर का लारवा
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता का कहना है कि मरीजाें के यहां टीम भेजकर एंटी लारवा का छिड़काव किया है। आसपास के घरों में सर्वे कराने पर 40 के यहां डेंगू का लारवा मिला। इसको नष्ट कराते हुए लोगों को जागरूक भी किया। लोगों को कूलर की टंकी का पानी 3 दिन में साफ करने, पानी ढककर रखने, जलभराव होने पर केरोसिन का छिड़काव करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहने और मच्छरदानी का उपयोग करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed