फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   morning prayer has been suspended in up schools due to swine flu fear

स्वाइन फ्लू का खौफः यूपी के प्राइमरी स्कूलों में प्रार्थना सभा पर रोक

Sat, 19 Aug 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 19 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
morning prayer has been suspended in up schools due to swine flu fear
swine flu
देश में तेजी से सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को अलर्ट जारी किया है। इसमें कुछ दिनों के लिए सुबह की प्रार्थना सभा को न कराने के साथ ही शिक्षकों को बच्चों में दिखने वाले लक्षणों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


सरकार से फरमान जारी होने के बाद प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन को कहा है। इसमें सभी विद्यालयों की सुबह होने वाली प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ अधिक संख्या में बच्चों को एक ही स्थान पर एकत्रित होने से रोकने को कहा गया है।
विज्ञापन


विद्यालय की कक्षाएं शुरू होने से पहले अध्यापक बच्चों का परीक्षण करें। किसी बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर उसकी तत्काल छुट्टी करके घर भेज दिया जाए। अभिभावकों की काउंसलिंग करके समझाया जाए कि बच्चे की तबीयत ठीक होने तक उसकी घर पर ही देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में तैनात चिकित्सक डा. मेघश्याम गौतम ने बताया स्वाइन फ्लू के रोगी में संक्रमण तेजी के साथ फैलता है। ऐेसे मरीजों को तेज ठंड के साथ बुखार आना। सिर में तेज दर्द, गले में दर्द की शिकायत। लगातार खांसी, जुकाम होने, बुखार होने पर तेजी के साथ संक्रमित होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed