{"_id":"5eb03e4c8ebc3ee0a3019245","slug":"morena-administration-sent-31-people-across-chambal-to-pinahat-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मुरैना प्रशासन ने जबरन लोगों को चंबल पार कराया, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मुरैना प्रशासन ने जबरन लोगों को चंबल पार कराया, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Tue, 05 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुरैना से आए लोगों को पुलिस ने स्कूल में ठहराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना प्रशासन ने रविवार की रात चुपचाप 31 लोगों को चंबल नदी पार कराकर पिनाहट भेज दिया। यहां जानकारी होने पर पुलिस ने इन सभी को स्कूल में रखा है। उनके खाने आदि की व्यवस्था कराई। ये लोग फर्रुखाबाद के हैं, जो श्योपुर एक शादी में गए थे।
रविवार रात करीब दस बजे क्योरी घाट पर चंबल नदी पार कर मुरैना से पिनाहट की ओर आ गए। बाहरी लोगों के नदी पार करते देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक विद्यालय क्योरी बीच का पुरा में रखा।
इन लोगों ने बताया कि वे फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर चकई के रहने वाले हैं। सभी मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक शादी समारोह में गए थे। दूसरे दिन लॉकडाउन हो जाने से फंस गए थे। अब तक वहीं मजदूरी कर गुजारा किया। अब सरकार ने बाहरी लोगों को जाने की छूट दी, तो श्योपुर प्रशासन ने उन्हें मुरैना तक पहुंचाया। मुरैना पुलिस ने रात में उन्हें पैदल ही नदी पार करा दिया।

थानाध्यक्ष पिनाहट अंजित कुमार ने बताया कि उच्चाधाकरियों को मामला अवगत करा दिया गया है। उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी स्वस्थ मिले हैं।
बच्चे-महिलाओं को नदी पार करने में हुई परेशानी
मुरैना की ओर से आए लोगों ने बताया कि पुलिस ने जबरन उन्हें नदी पार करा दिया। जबकि छोटे छोटे बच्चे और महिलाएं भी थीं। जिन्हें तैरना भी नहीं आता है। गहराई होने पर हादसे का भी खतरा था।