फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Morena accident, injured constable Ramkumar also died

मुरैना हादसा, घायल सिपाही रामकुमार की भी मौत

Thu, 07 Oct 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Morena accident, injured constable Ramkumar also died
आगरा। सिपाही रामकुमार की फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
किरावली (आगरा)। मुरैना में बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल सिपाही रामकुमार (27) निवासी नागर, अछनेरा की भी इलाज के दौरान सांसें थम गईं। बृहस्पतिवार की दोपहर शव जैसे ही गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। बडे़ भाई अशोक कुमार ने मुखाग्नि दी। इस इससे पहले पुलिस लाइन में एडीजी जोन राजीव कृष्ण और आईजी नवीन अरोरा ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

मृतक सिपाही के भाई अशोक कुमार ने बताया कि रामकुमार गांव से सोमवार को ही ड्यूटी पर गया था। उसके बाद ही दबिश में चले गए थे। रामकुमार के दो लड़की प्राची (6), परी (4) और बेटा टिंकू छह माह है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रामकुमार 2015 में बारबंकी में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। मौत से मां कुसुमा देवी, पत्नी आशा की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं पिता राजवीर सिंह भी गमगीन बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, अशोक राना, डॉ. संजीव पाल सिंह, पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह, प्रशांत पौनिया, भूप सिंह इंदौलिया, बृजेश चाहर, केशव चाहर, कप्तान सिंह चाहर, दिलीप सिंह, भूदेव सिंह, तहसीलदार किरावली कृष्ण मुरारी दीक्षित, नायब तहसीलदार निधि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed