फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than thirty bigha wheat crop has been burnt due to fire breaks in mainpuri

मैनपुरी: खेतों में लगी भीषण आग, 55 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, इलाके में मचा कोहराम

Tue, 13 Apr 2021 11:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
more than thirty bigha wheat crop has been burnt due to fire breaks in mainpuri
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को करीब 55 बीघा खेत में आग लग गई। इससे गेंहू की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। लेकिन तब तक फसल जल गई थी। 

विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के मौजा बझेरा में सोमवार दोपहर गांव निवासी ब्रजमोहन के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए पानी व मिट्टी डालना शुरू कर दिया। लेकिन आग लगातार बढ़ती ही गई। करीब 25 बीघा खेत आग की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ब्रजमोहन की एक बीघा, शिवम की दो बीघा, राम मोहन की चार बीघा, रुकुम सिंह की साढे़ तीन बीघा, लालो सिंह के डेढ़ बीघा, मुन्नू सिंह तीन बीघा, गिरंद सिंह एक बीघा, जोगिंदर सिंह की तीन बीघा, ध्रुव सिंह दो बीघा, प्रदीप कुमार 10 बिसवा, मोहल्ला ब्रहमनान निवासी के छह बीघा फसल जल गई। करीब तीन बीघा खेत में रखा भूसा भी जल गया। 
विज्ञापन


उधर कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नौगांव में करीब 30 बीघा खेत में किसी कारण से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। किसानों ने आग को बुझाने के लिए सबमर्सिबल आदि चलाकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सके। इस बीच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के आने के बाद आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक 30 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर गई। सोमवार दोपहर हुए इस हादसे में दिनेश सिंह चौहान की करीब 25 बीघा और शेर सिंह के पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कुरावली और बेवर क्षेत्र में आग लगने की जानकारी के बाद क्षेत्रीय लेखपालों ने क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंपी है। अधिकारियों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में कोरोना का कहर: 35 साल के संक्रमित युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले

पंचायत चुनाव: पोस्टर-बैनर भूले...सोशल मीडिया पर प्रचार, व्हाट्सएप पर 'राम-राम' करते हैं 'नेताजी'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed