फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than seven thousand security forces will monitor every step During civic elections in Agra

UP Nikay Chunav: आगरा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की रहेगी निगरानी, गलत करने का सोचा भी तो फटकेगी लाठी

Tue, 02 May 2023 09:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 09:38 AM IST
सार

UP Nikay Chunav: आगरा में मतदान के दिन चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की निगरानी रहेगी। यदि किसी ने गलती से भी कुछ गलत काम करने का सोचा तो उनके आसपास पुलिस की लाठी फटकती दिखेगी। 

विज्ञापन
more than seven thousand security forces will monitor every step During civic elections in Agra
आरएएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। सात हजार से अधिक पुलिस और पीएसी कर्मियों को लगाया जाएगा। अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ पीएसी रहेगी। शहर और देहात में कानून व्यवस्था संभालने के लिए एक कंपनी आरएएफ रहेगी। संवेदनशील बूथों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

...तो आरएएफ करेगी कार्रवाई

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आगरा में 383 बूथ हैं। इनमें 38 संवेदनशील हैं। इन पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी। मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। एक कंपनी आरएएफ मिली है। यह अधिकारियों के साथ रहेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति में आरएएफ कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


इनके अलावा 2769 सिपाही और हेड कांस्टेबल, 3030 होमगार्ड, 643 निरीक्षक-दरोगा, 30 सेक्शन पीएसी (300 सिपाही) के साथ महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है। तीन मई को फोर्स मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगी। पुलिस लाइन से वाहनों में फोर्स रवानगी करेगी। इनके अलावा अधिकारी और अतिरिक्त फोर्स रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों पर ड्रोन से निगरानी

संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी। पुलिस के साथ पीएसी भी लगेगी। इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्थिति में अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच जाएंगे।

200 मीटर तक जाएंगे वाहन

डीसीपी सिटी ने बताया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में वाहन नहीं लाने दिया जाएगा। थाना पुलिस वाहन जाने से रोकेगी।

यह रहेगी फोर्स

 

  • 2769 - सिपाही-हेड कांस्टेबल
  • 643 - निरीक्षक-दरोगा
  • 3030 - होमगार्ड
  • 30 सेक्शन - पीएसी
  • 100 - महिला पुलिसकर्मी
  • 1 कंपनी - आरएएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed