फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than hundred people hospitalised after food poisoning in firozabad

शादी समारोह में खाना खाने से 150 लोग बीमार, अस्पताल में नहीं बची जगह, एक बेड पर 2-2 मरीज

Mon, 22 Apr 2019 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
more than hundred people hospitalised after food poisoning in firozabad
अस्पताल में भर्ती बराती - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के गांव जखारा में शादी समारोह में खाना खाने से 150 से अधिक बराती बीमार हो गए। इनमें बड़े-बुजुर्ग, युवक व बच्चे शामिल हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के नगला डूमर हरी नगर से शीलेंद्र पुत्र काशीराम (लोधी) की बरात रविवार रात थाना खैरगढ़ के गांव जखारा में लाल सिंह के घर आई थी। खाने के दौरान ही अचानक बरात में शामिल लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। इससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से आनन-फानन में सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां एकदम से काफी संख्या में लोगों के आने पर अस्पताल का स्टाफ भी हैरान रह गया। वार्डों में एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित खुद गांव जखारा पहुंचे। उन्होंने पानी व बरात में बने भोजन के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उधर, अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed