{"_id":"61d1edbfc517e96a9a5d0e20","slug":"more-than-32-thousand-tourists-visited-the-taj-mahal-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: 32 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, दोनों गेटों पर लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: 32 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, दोनों गेटों पर लगी रही कतार
Mon, 03 Jan 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:05 AM IST
सार
कोरोना के खतरे के बीच भी ताजमहल के लिए लोगों में दीवानगी कम नहीं हो रही है। रविवार को 32 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।
विज्ञापन
ताजमहल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को 32496 देसी-विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। सुबह से शाम तक दोनों गेटों पर प्रवेश के लिए कतारें लगी रहीं। दोपहर को मुख्य गुंबद पर भी कब्र देखने वाले पर्यटकों के बीच टिकट लेने के लिए धक्कामुक्की हुई। स्मारकों पर भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित शारीरिक दूरी तार-तार होती रही।
विज्ञापन
ताजमहल पर सुबह सात बजे से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जोकि सूर्यास्त तक जारी रहा। दोपहर को पूर्वी गेट पर टिकट विंडो पर लंबी कतारें लग गईं। वाईफाई के धीमा होने के कारण भी पर्यटकों को प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
कब्रें देखने के लिए लगीं कतार
इसके बाद मुख्य गुंबद पर कब्रों का दीदार करने के लिए भी कतारें लगानी पड़ीं। मुख्य प्रवेश द्वारों पर भी स्कैनिंग में दिक्कतें आ रही थीं। भीड़ का दबाव बढ़ने पर सीआईएसएफ के साथ पर्यटन पुलिस और एएसआई के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos
भीड़ के कारण पुरानी मंडी चौराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहा। यमुना किनारा रोड पर भी पर्यटकों को जाम से दो चार होना पड़ा। इस दौरान ताजमहल पर आए कई पर्यटकों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे।
स्मारक - पर्यटक
ताज - 32496
किला - 7080
सिकंदरा - 1541
सीकरी - 2116
एत्माद्दौला - 774
महताब बाग - 1296
मरियम टूम - 115
रामबाग - 231
स्मारक - पर्यटक
ताज - 32496
किला - 7080
सिकंदरा - 1541
सीकरी - 2116
एत्माद्दौला - 774
महताब बाग - 1296
मरियम टूम - 115
रामबाग - 231